banner image

C language in hindi - Tokens, Keywords, & Identifiers

Introduction to C language Tokens


   C Tokens  जैसे english भाषा के एक passage में, individual शब्द और panctuation (विराम ) चिन्ह token कहलाते है। ठीक उसी प्रकार एक C program में, smallest individual units को भी C tokens कहा जाता है। Token C program के basic building bloacks होते हैं। ये एक character या character के समूह से बने होते है। C  में 6 प्रकार के token होते है।

C में निम्न 6 प्रकार के Token होते है:-
  1. Keywords 
  2. Identifiers 
  3. Constant 
  4. Strings 
  5. Special Symbol 
  6. Operators


    C-language-in-hindi-Tokens,-Keywords,-Identifiers
    C Tokens




    C  Character Set 

     
             Words, numbers and expression से character का उपयोग उस computer पर निर्भर करता है, जिस पर program run होता है। इसके के लिए C के द्वारा Character set define किया गया है।  

      C में Characters निम्न categories में classified किये गए हैं,जो characters इस set में है सिर्फ वो ही C के program में use किये जा सकते है। 
    1. Letters :- Capital A to Z and Small a to z 
    2. Digits :- Digits character set में आप 0 to 9 तक कोई भी decimal digits use कर सकते हैं।
    3. White Space :- White space में आप Blank Space, Horizontal tab, Newline, Vertical tab, Formfeed का ही use कर सकते हो। 
    4.  Special Characters :- ( , Comma),   ( . Period or dot),    (; Semicolon),   ( : Colon),    ( ' Apostrophe),    ( ! Exclamation marks),    ( | Vertical Bar),   ( / Slash),   ( \ Back Slash),   ( ~ Tilde),   ( _ Underscore),   ( $ Dollar),   ( ? Question Mark),   ( & Ampersand),   ( ^ Caret),   ( *Asterisk),   ( + Plus),   ( < Less than),   ( > Greater than)( ( ) Prenthesis left/right),   ( [ ] Bracket left/right),   ( { } Curly brackets left/right),   ( % Percent),   ( # Number sign or Hash),   ( = equal to),   ( @ At sign)
      Letters, Digits, White Space and Special Characters को ही हम C का characters Set कहते हैं। 

     

    Keywords in C 


        Keywords, compiler के reserveds words कहलाते हैं, जिनका meaning fixed होता हैं। हम keywords का meaning change नहीं कर सकते, यदि हम keywords का meaning change करने की कोशिश करते है, तो एक error massage show हो जाता है। Keywords or reserved words, programs statements के लिए basic building block के रूप  कार्य हैं। 

    हम keywords को variables name से use नहीं कर सकते हैं। सभी keywords हमेशा lowercase में लिखें जाते हैं। हर keyword को एक particular task perform करने के लिए बनाया गया हैं। C language में 32 keywords होते हैं।  
     
    C language  में निम्न 32 keywords होते हैं:-

     

    C-language-in-hindi-Tokens,-Keywords,-Identifiers
    C Keywords

     

    Identifiers in C

            Identifiers प्रोग्राम elements, variables, symbolic constants functions and arrays आदि को नाम देने के लिए उपयोग किया जाता हैं। ये यूजर द्वारा define किये जाते हैं। हम किसी भी identifiers को नाम देने के लिए uppercase and lowercase letters दोनों use कर सकते हैं। identifiers में हम underscore character का भी use करते हैं। यह मुख्यत: long indentifiers में दो शब्दो के बीच link स्थापित के लिए use होता हैं।
     identifiers लिखने के कुछ rules होते हैं। आइये हम इन rules के बारे में जान लेते हैं :-

      

       Rules for Identifiers

    1. first character एक alphabet या एक underscore होना चाहिये।
    2. सभी characters या तो letters or या फिर digits होनी चाहिये। 
    3. C में uppercase and lowercase letters दोनों अलग identifiers होते हैं। 
    4. identifiers, keywords के नाम से define नहीं कर सकते हैं। 
    5. इसमें white space का use नहीं कर सकतें हैं। 
    6. identifiers में हम कोई भी operators और underscore को छोड़कर कोई भी special characters use नहीं कर सकतें हैं।  

      

     

     अगर आपको यह post अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। और अगर आपको ओर किसी topic के बारे में जानकारी चाहिए तो हमें ashishchauhanindian@gmail.com पर email करें या नीचे comment करें।     

C language in hindi - Tokens, Keywords, & Identifiers C language in hindi - Tokens, Keywords, & Identifiers Reviewed by IT help in hindi on April 07, 2021 Rating: 5

No comments:

Please do not enter any spam link in comment box

Powered by Blogger.